Bears Attack: कांकेर: कांकेर वनमंडल में भालुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आज सुबह चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गाँव में एक व्यक्ति पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति सुबह के समय मार्निंग वाक पर निकला था, तभी तीन भालुओं ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

Bears Attack: ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत घायल व्यक्ति की मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Bears Attack: यह घटना दो दिन पहले डोगरकट्टा गाँव में हुई भालू के हमले के बाद सामने आई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। इस इलाके में भालुओं के लगातार हमलों से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

Tags: