Bangladesh violence: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला-बांग्लादेश पर चुप पर पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए जाएंगे संभल

Bangladesh violence: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी सहित

Update: 2024-12-01 07:57 GMT

 नई दिल्ली। Bangladesh violence: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने रविवार को कांग्रेस और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी सहित उसके नेताओं के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्षी दल वोटबैंक की राजनीति में लिप्त है और उसे केवल इस्लाम समर्थक वोटों की परवाह है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बांग्लादेश पर चुप रहेंगे लेकिन पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए संभल का दौरा करेंगे।

Bangladesh violence: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्हें मुसलमानों के साथ इस्लाम समर्थक वोट दिखाई देते हैं। इसलिए वे संभल जा रहे हैं। लेकिन, अगर हिंदुओं को कुछ होता है, तो वे चुप रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेश मुद्दे पर चुप रहने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। गांधी पर कटाक्ष करते हुए सिंह ने कहा कि वह बांग्लादेश पर चुप हैं लेकिन राजनीतिक पर्यटन के लिए 2 दिसंबर को संभल जाएंगे।

Tags:    

Similar News