रायपुर/बलौदाबाजार। Balodabazar Gas Leakage Case:  सुहेला स्थित खपराडीह स्कूल में गैस रिसाव से 38 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने के मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णुदेव सरकार पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि बेहोश होते स्कूल के बच्चों की सरकार सुध ले।


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बलौदाबाजार से बेहद भयावह खबर सामने आ रही है। दृश्य इतने भयावाह है कि मैं यहां साझा नहीं कर सकता. सुहेला स्थित खपराडीह स्कूल के पास गैस के रिसाव से 40 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।


READ MORE-सीजी न्यूज: स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 की हालत गंभीर, मौके पर पहुंचे कलेक्टर


कुछ बच्चे बेहोश हो गए हैं, कुछ को साँस लेने में तकलीफ हो रही है। 2 बच्चों की हालत गंभीर है. बाकी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लगातार तीन दिन से स्कूल में बच्चे बेहोश हो रहे थे, ग्रामीण लगातार प्रशासन से शिकायत कर रहे थे लेकिन प्रशासन सोया रहा और आज यह स्थिति बन गई।