Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सीजी न्यूज: स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 की हालत गंभीर, मौके पर पहुंचे कलेक्टर

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खपराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्कूल में पढ़ाई कर रहे कई बच्चों को अचानक चक्कर आना, उल्टी होना और बेहोश

सीजी न्यूज: स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 की हालत गंभीर, मौके पर पहुंचे कलेक्टर
X

बलौदाबाजार। CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खपराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्कूल में पढ़ाई कर रहे कई बच्चों को अचानक चक्कर आना, उल्टी होना और बेहोश होने जैसी समस्याएं होने पर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CG News: एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहनों से बच्चों को 30 से 35 सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। शेष सभी विद्यार्थियों को गांव के ही सामुदायिक भवनों में अध्ययन के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।

CG News: घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी सुहेला ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों की स्थिति जानने के लिए पहुंचे। कलेक्टर ने बीमार बच्चों से मुलाकात करके उनका हालचाल पूछा। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस घटना के लिए गैस लीकेज की संभावना जताई है।

CG News: जांच के लिए रायपुर से पहुंची पर्यावरण विशेषज्ञों की टीम


बच्चों के बेहोश की घटना की जांच के लिए रायपुर से पर्यावरण विशेषज्ञ की टीम और हाइजीन लैब की टीम बलौदाबाजार आ रही है। टीम घटना के कारण की जांच करेगी। बलौदाबाजार CMHO राजेश अवस्थी ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को सास लेने में दिक्कत आ रही हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त भी हो रही हैं। 2 बच्चे गंभीर हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


CG News: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि स्कूल के पास स्थित दो बड़े सीमेंट संयंत्रों से प्रदूषण फैल रहा है, जो बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं। इस घटना के बाद सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण संयंत्र के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire