Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव

Bajarang Bagra Appointed Ram Mandir Trust New Secretary: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

Update: 2026-07-06 11:59 GMT

 अयोध्या। Bajarang Bagra Appointed Ram Mandir Trust New Secretary: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामले को लेकर सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। चंपत राय की जगह बजरंग लाल बागड़ा को ट्रस्ट के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bajarang Bagra Appointed Ram Mandir Trust New Secretary: अयोध्या में हुई बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। वर्तमान महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को आधिकारिक रूप से मंजूर कर लिया गया है। चंपत राय के जाने के साथ ही ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव भी चुन लिया है।

Bajarang Bagra Appointed Ram Mandir Trust New Secretary: जल्द संभालेंगे कार्यभार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग लाल बागड़ा इस वक्त अयोध्या राम मंदिर परिसर क्षेत्र में ही मौजूद हैं। हालांकि, वो अभी सीधे तौर पर ट्रस्ट की इस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद वे जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे।

Bajarang Bagra Appointed Ram Mandir Trust New Secretary: कौन हैं बजरंग बागड़ा

बता दें कि बजरंग लाल बागड़ा मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले हैं और वह पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। उनके पास सरकारी कंपनी नाल्को (NALCO) में काम करने का एक लंबा अनुभव भी है। बागड़ा ने वहां से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी। नौकरी छोड़ने के बाद से ही बजरंग बागड़ा पूरी तरह विश्व हिंदू परिषद (VHP) में सक्रिय हो गए।

Bajarang Bagra Appointed Ram Mandir Trust New Secretary: अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी

बता दें कि एसआईटी के गठन के बाद, पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव हैं। इन सभी पर राम मंदिर के दान पेटियों से नकदी और कीमती सामान की हेराफेरी करने की साजिश रचने का आरोप है। 

Tags:    

Similar News