विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद फिर कांग्रेस में हुए शामिल

By :  Vpb
Update: 2024-10-03 06:36 GMT
हरियाणा: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

अशोक तंवर, जो पहले हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं, ने अक्टूबर 2019 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हरियाणा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने आप भी छोड़ दी, और इसकी वजह कांग्रेस-आप गठबंधन को बताया था।

जनवरी 2024 में तंवर ने भाजपा का दामन थामा, और पार्टी ने उन्हें सिरसा से लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था। हालांकि, वे चुनाव में हार गए थे। अब एक बार फिर, विधानसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर का कांग्रेस में शामिल होना बीजेपी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News