अखिलेश यादव ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, योगी सरकार से मांगे 10 हजार करोड़ अतिरिक्त बजट

By :  Vpb
Update: 2025-01-26 07:10 GMT

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार, 26 जनवरी 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र संगम में डुबकी लगाई। लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे सपा सुप्रीमो ने संगम तट पर स्नान कर महाकुंभ में अपनी आस्था प्रकट की। स्नान के बाद अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे संगम में आस्था की डुबकी लगाने का अवसर मिला, यह मेरे लिए बहुत खास है।"

महाकुंभ स्नान के साथ ही सपा प्रमुख ने योगी सरकार से इस आयोजन के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट देने की मांग भी की। अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके लिए उचित संसाधन और फंडिंग सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

ता दें, आगामी मिल्कीपुर उपचुनाव पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। अखिलेश यादव 3 फरवरी को मिल्कीपुर में जनसभा करने वाले हैं, और महाकुंभ स्नान के बाद उनकी मांग और बयानबाजी से इस चुनावी खेल को पलटने का संकेत दिया जा रहा है।

Tags:    

Similar News