air hostess rape: मेदांता में एयर होस्टेस के साथ वेंटिलेटर पर हुआ था रेप ?, अस्पताल का ICU स्टाफ गिरफ्तार
air hostess rape: नई दिल्ली। Medanta Ventilator Rape: मेदांता में एयर होस्टेस के साथ वेंटिलेटर पर हुए कथित रेप मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है। मेदांता अस्पताल के ICU स्टाफ को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
air hostess rape: नई दिल्ली। मेदांता में एयर होस्टेस के साथ वेंटिलेटर पर हुए कथित रेप मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है। मेदांता अस्पताल के ICU स्टाफ को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि पांच महीने पहले ही उसने अस्पताल में काम करना शुरू किया था। गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम दीपक है जिसे मेदांता अस्पताल ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
air hostess rape: अस्पताल का साफ कहना है कि वो जांच में पूरा सहयोग करेगा। पीड़िता के मुताबिक जिस समय उसके साथ बदसलूकी हुई, अस्पताल के दूसरे कर्मचारी वहां मौजूद थे। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि जांच में नहीं हुई है, पुलिस उस पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
air hostess rape: क्या है मामला
शिकायत में लिखा था कि वे पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और गुरुग्राम में एक ट्रेनिंग के लिए आई थीं। वहां वे एक फाइव स्टार होटल में रुकी और उसी होटल के स्विमिंग पूल में डूबने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी।
air hostess rape: बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत देख उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। अब आरोप यह है कि जब पीड़िता वेंटिलेटर पर थीं, एक मेल स्टाफ ने उनके प्राइवेट पार्ट छूने की कोशिश की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वे सबकुछ महसूस कर पा रही थीं, लेकिन वेंटिलेटर पर होने की वजह से कुछ नहीं कर सकीं।