Create your Account
Russia Ukraine War: पहले पुतिन अब यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से PM मोदी ने की फोन पर बात, जानें किस मसले पर हुई चर्चा
Russia Ukraine War: कीव/नई दिल्ली। PM Modi Zelensky Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की। द्विपक्षीय बातचीत में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान और शीघ्र शांति स्थापना के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने संघर्ष को लेकर भारत की स्पष्ट और स्थिर स्थिति जेलेंस्की के साथ साझा की।
PM Modi Zelensky Phone Call: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को रूस द्वारा यूक्रेनी शहरों और गांवों पर किए जा रहे हमलों की जानकारी दी। विशेष रूप से उन्होंने ज़ापोरिज्जिया में बस स्टेशन पर हुए हालिया हमले का उल्लेख किया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस शांति की संभावनाओं के बावजूद युद्धविराम की बजाय हमलों और कब्जे को जारी रखे हुए है।
PM Modi Zelensky Phone Call: यूक्रेन के शांति प्रयासों का समर्थन करे भारत: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन के शांति प्रयासों का समर्थन करे और इस प्रक्रिया में यूक्रेन की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से संबंधित किसी भी निर्णय को जबरदस्ती थोपे नहीं जाना चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने सितंबर में न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का प्रस्ताव भी रखा।
PM Modi Zelensky Phone Call: दोनों नेताओं के बीच रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों पर भी चर्चा हुई। जेलेंस्की ने रूस की युद्ध क्षमता को कम करने के लिए विशेष रूप से तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावशाली देशों को रूस को कड़ा संदेश देना चाहिए ताकि उसकी आक्रामक नीतियों पर लगाम लग सके।
PM Modi Zelensky Phone Call: ट्रंप का चढ़ा पारा
जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुश नहीं है। ट्रंप यूक्रेन वाॅर में रूस की ताकत के पीछे भारत को जिम्मेदार मानते हैं। उनका मानना है कि भारत रूस से तेल खरीदता है। रूस उन पैसों से हथियार खरीदता है। जिनका इस्तेमाल वो यूक्रेन की खिलाफ करता है। ऐसे में जेलेंस्की का पीएम मोदी से बात करना ट्रंप के बयान के विपरीत है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
- 2. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 3. Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक कल, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगा फैसला
- 4. CG News : करंट की चपेट में आने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, खेत की घेराबंदी के दौरान हुआ हादसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

