Sunita Williams: धरती पर वापस न लौटने पर छलका सुनीता और बैरी का दर्द; कहा- हम स्टारलाइनर से वापस आ सकते थे...
Sunita Williams: नई दिल्ली: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने स्पेस में फंसे होने का दर्द बयान किया है। उन्होंने कहा कि, वे बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से वापस पृथ्वी पर आ सकते थे। स्टारलाइनर अंतरिक्षयान पिछले हफ्ते ही पृथ्वी पर पहुंचा है। विलियम्स ने कहा अगर और समय होता तो वो लोग भी धरती पर वापस आ सकते थे। अब संभावना है कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बैरी विल्मोर साल 2025 में फरवरी में धरती पर लौट सकते है।

Sunita Williams: हम स्टारलाइनर से लौट सकते थे- सुनीता विलियम्स ने कहा
आपको बता दें, बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्षयान ने सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर 5 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। इस दोनों अंतरिक्ष यात्री को आठ दिन में धरती पर वापस लौटना था, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्षयान में तकनीकी खामियां आने की वजह से दोनों अंतरिक्षयात्रियों का स्टारलाइनर से वापस कैंसिल कर दिया गया। जिसकी वजह से दोनों स्पेस ट्रैवलर ISS यानी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंस गए है। दोनों यात्रियों को वहां फंसे चार महीने से ज्यादा का वक़्त बीत चूका है। अब शुक्रवार को सुनीता विलियम्स ने कहा कि 'मुझे लगता है कि हम स्टारलाइनर से वापस लौट सकते थे, लेकिन अंतरिक्षयान की तकनीकी खामी को दूर करने के लिए हमारे पास समय नहीं था। बहरहाल अब हमें इस बारे में सोचना छोड़कर अगले अवसर को देखना चाहिए।'

Sunita Williams: अंतरिक्ष से वोट देंगी सुनीता और बुच
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर इस समय तरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर रहना अच्छा लगता है और इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि आईएसएस पर समय बिताना उनके लिए कठिन नहीं है, क्योंकि उन्होंने पहले भी अंतरिक्ष में समय गुजारा है। इस बीच, अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। बैरी विल्मोर ने कहा कि 'हमने बैलेट पेपर भेजने की मांग की है और यह बेहद अहम जिम्मेदारी है, जो बतौर अमेरिकी नागरिक हम सभी को निभानी चाहिए।' सुनीता विलियम्स ने कहा कि 'वह अंतरिक्ष से वोट देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।'

