Create your Account
Rajasthan News : खेलते समय स्कूल टाई में फंसी मासूम की गर्दन, दम घुटने से गई जान
Rajasthan News : बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले की डूंगरगढ़ तहसील के गुसाईसर बड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 10 साल का मासूम कानाराम स्कूल से लौटने के बाद अपनी बहन के साथ घर में खेल रहा था, तभी उसकी स्कूल यूनिफॉर्म की टाई पलंग के पीछे लगी खूंटी में फंस गई। टाई के कसने से उसका दम घुट गया और वह छटपटाते हुए बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ा। जब तक परिजनों को घटना का पता चला, तब तक मासूम की जान जा चुकी थी।
बता दें कि घटना उस समय हुई जब कानाराम की मां रसोई में खाना बना रही थीं। उन्होंने बच्चों को खाने के लिए आवाज दी, लेकिन जवाब न मिलने पर वह कमरे में पहुंचीं। वहां बेटे को फर्श पर बेहोश और टाई से लटका हुआ देख उनकी चीख निकल गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने तुरंत बच्चे को डूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में बच्चे की मां सदमे से बेहोश हो गईं, और पिता व दादा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर डूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने इसे एक हादसा बताते हुए किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, और वे कोई शिकायत दर्ज नहीं करना चाहते। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मामले को हादसे के रूप में दर्ज किया।
Related Posts
More News:
- 1. GST Collection in March 2026: जीएसटी से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8 प्रतिशत उछाल के साथ 2 लाख करोड़ के पार,जानें छत्तीसगढ़ का कैसा रहा प्रदर्शन
- 2. CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
- 3. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

