Create your Account
Rajasthan News : चार मंजिला जर्जर हवेली ढही, पिता-पुत्री की मौत, 5 घायल
- Rohit banchhor
- 06 Sep, 2025
हादसे के समय मकान में 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें से 13 लोग भागकर बाहर निकलने में सफल रहे।
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सुभाष चौक सर्किल के पास बाल भारती स्कूल के पीछे स्थित एक चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक ढह गई। इस हादसे में 33 वर्षीय प्रभात और उनकी 6 वर्षीय बेटी पीहू की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रभात की पत्नी सुनीता (25) की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, हवेली के ढहने से 7 लोग मलबे में दब गए थे। स्थानीय पुलिस, नागरिक सुरक्षा, और एसडीआरएफ की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो शनिवार सुबह 7 बजे तक चला। रात के समय चार लोगों वासुदेव (34), उनकी पत्नी सुकन्या (23), और उनके दो बेटों सोनू (4) और ऋषि (6) को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, प्रभात, उनकी बेटी पीहू, और पत्नी सुनीता को शनिवार सुबह ही मलबे से बाहर निकाला जा सका। प्रभात और पीहू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुनीता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हवेली पुरानी और चूने से बनी थी, जो लंबे समय से जर्जर हालत में थी। शुक्रवार को हुई रुक-रुक कर बारिश ने इसकी स्थिति को और कमजोर कर दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हवेली में पश्चिम बंगाल से आए लगभग 20 प्रवासी मजदूर किराए पर रह रहे थे। हादसे के समय मकान में 20 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें से 13 लोग भागकर बाहर निकलने में सफल रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
- 2. NASA's Artemis-2 Mission Launched: नासा का आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च, 54 साल बाद चांद के सफर पर रवाना 4 अंतरिक्ष यात्री, ये है मिशन का लक्ष्य
- 3. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
- 4. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

