Create your Account
Rajasthan News: सवाई मान सिंह अस्पताल में आग लगने से अब तक 8 मरीजों की मौत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अस्पताल पहुंचे
Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अब तक 8 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Rajasthan News: एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी अनुराग धाकड़ ने कहा कि लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। मरीज पहले से ही बहुत गंभीर हालत में थे। ज़्यादातर मरीज कोमा में थे। आग से निकलने वाले टॉक्सिक गैसों के कारण मरीजों की हालत और बिगड़ गई। उन्हें लगातार सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी।
Rajasthan News: हमने उन्हें निचली मंजिल के आईसीयू में शिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं पाए। अनुराग धाकड़ ने बताया कि 6 मरीज हताहत हुए थे जबकि पांच अभी भी गंभीर हैं। मृतक मरीजों में से दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। 24 लोगों को निकाला गया है, जिसमें 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 बगल वाले आईसीयू में थे।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 2. UP News : पलभर की लापरवाही पड़ी भारी, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
- 3. LSG vs DC IPL 2026: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की टक्कर, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. Bus Accident in Kullu: 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 18 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

