Create your Account
Rajasthan: विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
Rajasthan: जयपुर: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, अलवर, धौलपुर, करौली और प्रतापगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। शुक्रवार को भी बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan: बारिश से पहले प्रदेश में तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई। चूरू में सर्वाधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में 37.6, जैसलमेर और पिलानी में 36.9, जयपुर में 35.2 और कोटा में 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मॉनसून ने 62.95% अधिक बारिश दी। औसत 410.65 मिमी के मुकाबले 669.15 मिमी बारिश दर्ज की गई। जलदाय विभाग के मुताबिक, सभी बांध लबालब हैं, जिससे 12 लाख हेक्टेयर कमांड एरिया में रबी की फसल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।
Related Posts
More News:
- 1. GST Collection in March 2026: जीएसटी से भरा सरकारी खजाना, मार्च में 8.8 प्रतिशत उछाल के साथ 2 लाख करोड़ के पार,जानें छत्तीसगढ़ का कैसा रहा प्रदर्शन
- 2. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
- 3. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- 4. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

