Breaking News
:

Raipur City Crime : राजधानी में खून खराबा, किशोर की चाकू मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने का किया घेराव

Raipur City Crime

फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर एक बार फिर अपराध की आग में सुलग उठा, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 16 वर्षीय किशोर कुश बाघ की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


बताया जा रहा है कि पंचशील नगर के जोगी मोहल्ला इलाके में सोमवार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच कुछ युवकों ने दोनों नाबालिगों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे कुश बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। घायल साथी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों डीएसपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अब तक 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही वारदात की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us