Breaking News
:

MP News : पहले लगाया दर्दभरा स्टेटस, फिर पिता ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

MP News

पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि मृतक का मौत से पहले लगाया गया सोशल मीडिया स्टेटस अब चर्चा का विषय बन गया है।

MP News : बालाघाट। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि मृतक का मौत से पहले लगाया गया सोशल मीडिया स्टेटस अब चर्चा का विषय बन गया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम जराहमोहगांव के लाखीटोला निवासी 36 वर्षीय श्याम नागेंद्र अपने पांच वर्षीय बेटे वंश और तीन वर्षीय बेटी भुवी को लेकर सोमवार शाम घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन गांव के बाहर स्थित एक कुएं में तीनों के शव बरामद किए गए।


सबसे दर्दनाक बात यह रही कि पिता ने दोनों बच्चों को दुपट्टे से अपनी कमर में बांध रखा था। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।


पुलिस जांच में पता चला है कि श्याम नागेंद्र एलआईसी कार्यालय में कार्यरत था और कुछ दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। घटना से पहले वह पत्नी के मायके में आयोजित एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ था।


मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। घटना से एक दिन पहले श्याम ने सोशल मीडिया पर “नहीं है जीने की आरजू” लिखकर स्टेटस लगाया था। हालांकि परिजनों का कहना है कि वह किसी तनाव में नजर नहीं आ रहा था और परिवार में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी भी नहीं थी।


कटंगी पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की असली वजह सामने आ सकेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us