Create your Account
Amarnath Yatra stopped: भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन
- VP B
- 06 Jul, 2024
दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई।
जम्मू। Amarnath Yatra stopped: भारी बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लगा दिया है। खराब मौसम की वजह से फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बालटार और पहलगाम दोनों रास्तों पर बीती रात से तेज बारिश हो रही है। ऐसे में यात्रियों को बेस कैंप में वापस भेज दिया गया है।
Amarnath Yatra stopped: दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात से बालटाल और पहलगाम मार्ग पर रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।
Amarnath Yatra stopped: अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
Amarnath Yatra stopped: तीर्थयात्रा 29 जून को अनंतनाग के 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए थे।
Share The News
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
- 3. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
- 4. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था मृतक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

