भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक की जलने से मौत हो गई थी।एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि यह घटना 20 सितंबर की है,अतुल रावत नाम का युवक गोविंदपुरा स्थित कांकड़ा मील पर लोहे गलाने का काम करता था। जहां लोहा गलाते समय युवक जल गया था मरण पूर्व अतुल रावत का कथन लिया गया था... उसके बाद 25 सितंबर को युवक की मौत हो गई थी... युवक के कथन अनुसार ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
ठेकेदार ने युवक को लोहा गलाते समय सूट जैसे सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे। जिसके कारण युवक की जलने से मौत हो गई।आरोपी ठेकेदार लोकेश मेहरा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी आरोपित ठेकेदार की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें गोविंदपुरा में ऐसी कई कंपनियां है. जहां कंपनी की लापवाही देखी जा सकती है। बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूर और कर्मचारियों से खतरनाक काम लिए जाते है।जहां उनकी जान को खतरा रहता है। इस हादसे के बाद कहीं न कही कंपनी पर सवाल खड़े हो रहे है। सवाल ये भी कि क्या जिम्मेदार ऐसी कंपनियों की जांच करते है। अगर जांच हुई है तो सूट जैसे सुरक्षा उपकरणों के अभाव में युवक की जलने से मौत हो गई।