Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, आरोपी फरार

विदिशा से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, सुखी सेवनिया के पास हुआ भीषण हादसा, कार छोड़कर फरार हुए पांचों सवार, पुलिस तलाश में जुटी

MP Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, आरोपी फरार
X

MP Accident : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनके दामाद की मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग विदिशा जिले में आयोजित एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र सुखी सेवनिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पति, पत्नी और उनके दामाद की जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में करीब पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है । पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है। फरार कार सवारों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire