MP News : भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा विवाद के चलते मोहन सरकार ने बड़ा पैसा लिया है। सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मौजूदा परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है। जारी आदेश के अनुसार डीपी गुप्ता के जगह एडीजी विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। दरअसल सौरभ शर्मा और उनके पार्टनर पर हालही में मध्य प्रदेश सहित देश की जांच एजेंसियों ने कार्रवाई कर आय अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए थे।

MP News : सौरभ शर्मा पर हुई कार्रवाई के दौरान सरकार की किरकिरी हुई थी साथ ही कई आरोप भी लगे थे। इन आरोपों के बाद मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने यह कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया। माना जा रहा है की नए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा परिवहन विभाग की छवि सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Tags: