Vishnudev Sai's Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय की कैबिनेट की बैठक 18 जून को, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
By : Vpb
Vishnudev Sai's Cabinet Meeting: रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट की बैठक 18 जून को मंत्रालय महानदी भवन में होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे और कोंटा नक्सल हमले में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के प्रस्ताव पर निर्णय लिया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार अमित शाह का 20 के बाद दो दिन के दौरे पर आने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंप सकते हैं। शाह बीजापुर जाकर नक्सल आपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथियां भी तय हो सकती हैं।