Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sukhdev Bhagat Dantewada visit: राहुल गांधी के संभावित बस्तर दौरे से पहले कांग्रेस एक्टिव सुखदेव भगत कल पहुंचेंगे दंतेवाड़ा, जानें क्या है प्लान

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 8 सितंबर को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। राहुल गांधी के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के साथ बोधघाट प्रभावित ग्रामीणों से भी मुलाकात करेंगे।

Sukhdev Bhagat Dantewada visit: राहुल गांधी के संभावित बस्तर दौरे से पहले कांग्रेस एक्टिव सुखदेव भगत कल पहुंचेंगे दंतेवाड़ा, जानें क्या है प्लान
X

जगदलपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत बस्तर दौरे पर हैं। बुधवार 7 अक्टूबर को उनके बस्तर प्रवास की शुरुआत हुई। गुरुवार 8 सितंबर को वे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे जहां वे संगठनात्मक गतिविधियों के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर नेताओं और ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत का यह बस्तर का पहला दौरा है। वे बस्तर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और बाढ़ प्रभावितों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

दंतेवाड़ा में उनके दौरे को कांग्रेस के संगठनात्मक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। पार्टी के अनुसार, प्रवास के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दंतेवाड़ा दौरे की तैयारियों की जानकारी भी ली जाएगी। हालांकि राहुल गांधी के दौरे की अंतिम तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

गीदम नाका पर स्वागत, दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन

कांग्रेस के कार्यक्रम के अनुसार सुखदेव भगत और उनके साथ आने वाले वरिष्ठ नेताओं का गीदम नाका पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नेता सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से माता दंतेश्वरी मंदिर जाकर दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसके बाद कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी। बैठक में स्थानीय संगठन की स्थिति, आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

राहुल गांधी के संभावित दौरे की तैयारियों पर चर्चा

दंतेवाड़ा में होने वाली संगठनात्मक बैठक का एक प्रमुख मुद्दा राहुल गांधी का संभावित प्रवास भी रहेगा। कांग्रेस नेताओं से तैयारियों की जानकारी लेने के साथ आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जा सकती है।

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सुखदेव भगत लगातार संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। सितंबर में छत्तीसगढ़ आने के दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें की थीं।

बोधघाट प्रभावित ग्रामीणों से होगी मुलाकात

दौरे का एक अहम हिस्सा बोधघाट परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के साथ बैठक है। दोपहर करीब 3 बजे हितालकुडुम-सातधार/बारसूर क्षेत्र में ग्रामीणों से मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान बोधघाट परियोजना से जुड़े मुद्दों और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं पर बातचीत होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire