Big Breaking : THDC टनल धंसी, 18 मजदूर फंसे, 7 को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली के पीपलकोटी में मलबा और पानी भरने से हुआ हादसा, SDRF समेत राहत-बचाव टीमें बाकी मजदूरों को निकालने में जुटीं; मौके पर प्रशासन की निगरानी जारी

Update: 2026-08-13 15:07 GMT

Big Breaking : चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में THDC की टनल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर अचानक मलबा और पानी भरने से कई मजदूर फंस गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुल 18 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है, जिनमें से अब तक 7 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि टनल में अचानक मलबा और पानी आने से मजदूरों के बाहर निकलने का रास्ता प्रभावित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और राहत-बचाव टीमें सक्रिय हो गईं।

मौके पर SDRF और अन्य राहत-बचाव दल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। टीमें मलबा हटाकर टनल के अंदर फंसे बाकी मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

प्रशासन की प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

युद्धस्तर पर जारी है बचाव अभियान

टनल के अंदर पानी और मलबा होने के कारण रेस्क्यू टीमों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद राहतकर्मी लगातार बचाव कार्य में जुटे हैं। फिलहाल 7 मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के बाद बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है।

Tags:    

Similar News