Top
Begin typing your search above and press enter to search.

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
X

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। अचानक धरती में कंपन होने से लोग घबरा गए और सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

रात 8:07 बजे महसूस हुए झटके

यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव में भी लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। खरसाली गांव के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि रात 8 बजकर 7 मिनट पर धरती में तेज कंपन हुआ। इस दौरान घरों में रखे टीवी हिलते हुए दिखाई दिए। अचानक आए झटकों से लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।

जिला मुख्यालय में भी मची अफरा-तफरी

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भी भूकंप का असर महसूस किया गया। कंपन होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। अचानक आए झटकों के कारण कुछ देर तक लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी केंद्र से करीब दो किलोमीटर दूर बताया गया है।

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। ऐसे में झटके महसूस होने के बाद लोग सतर्क हो गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire