Badrinath Temple: बद्रीनाथ मंदिर: चोरी मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व अधिकारी,

Update: 2026-07-18 10:51 GMT

Badrinath Temple: नई दिल्ली: बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की रकम और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी और थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेज और गवाहों के बयानों के आधार पर उनकी भूमिका सामने आई है।

सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

पुलिस के अनुसार, 22, 25 और 29 जून की सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र चौहान कई बार 500 रुपये के नोटों की गड्डियां, दान सामग्री और आभूषण अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए। गिरफ्तारी से पहले उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई।

एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस 12 जुलाई को बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को भी गिरफ्तार कर चुकी है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। जांच में सामने आया है कि दोनों ने मिलकर चढ़ावे की चोरी की साजिश रची थी। राजेंद्र चौहान 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। एक अन्य संदिग्ध भी पुलिस की नजर में है और उसकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News