रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर 23 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान, वह नक्सलवाद पर महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व करेंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित गृह मंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बैठक का उद्देश्य राज्य में नक्सलवाद की स्थिति की समीक्षा करना और सुरक्षा उपायों पर चर्चा करना है। जिसके बाद अमित शाह 24 अगस्त को दिल्ली लौट जाएंगे।  
 
Tags: