Union Budget 2026–27 : नई दिल्ली। 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट 2026–27 को उद्योग जगत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। श्याम स्टील ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ललित बेरिवाला ने इसे विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और समावेशी आधार बताया।

बजट में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को 12.2 ट्रिलियन रुपये तक बढ़ाने, रेलवे नेटवर्क और एक्सप्रेस हाईवे विस्तार, टियर-II और टियर-III शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कदमों को उद्योग के लिए सकारात्मक बताया गया। इसके अलावा जलमार्ग विकास, सात नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, पर्यावरण-अनुकूल यात्री कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर और केमिकल पार्क की घोषणाओं को आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम माना गया।

डिजिटल परिवर्तन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरणों पर फोकस को आधुनिक विनिर्माण उद्योग के लिए लाभकारी बताया गया है, जिससे स्टील उद्योग में उत्पादकता और तकनीकी दक्षता में सुधार की उम्मीद है। महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों और महिला सशक्तिकरण पहलें भी बजट का सकारात्मक पहलू मानी गई हैं, जो समावेशी विकास को बढ़ावा देती हैं।

श्री बेरिवाला ने कहा कि यह बजट विकासोन्मुख, प्रगतिशील और व्यवसाय-अनुकूल है, जो भारत के औद्योगिक और सामाजिक प्रगति के अगले चरण के लिए ठोस आधार तैयार करता है।

Tags: