भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के दो अधिकारी राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित
| यह सम्मान उनके उच्च कोटि की कार्य क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया हैl
By : Rohit Banchhor
MP News : भोपाल। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ होम नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है, जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे l उक्त पुरस्कार एडिशनल डिप्टी कमिश्नर क्राइम शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज बैस को यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान उनके उच्च कोटि की कार्य क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया हैl