Transfer News : आरटीओ में बड़ा फेरबदल, रीतेश तिवारी को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी...
| परिवहन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
By : Rohit Banchhor
Transfer News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल बस हादसे के बाद उजागर हुई लापरवाही के चलते भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा के निलंबन के बाद परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीहोर के जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी को भोपाल आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। साथ ही, जबलपुर में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमा दुबे को नरसिंहपुर जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। परिवहन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
देखें आदेश कॉपी-