भोपाल के शहरी क्षेत्र के आस-पास टाइगर का मूवमेंट, दहशत में लोग
पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया।मदरबुल फार्म फारेस्ट एरिया के पास है। यहां टाइगर का मूवमेंट रहता है।
By : Vpb
Update: 2024-07-26 06:13 GMT
भोपाल। राजधानी के आसपास तीन स्थानों पर टाइगर की मौजूदगी दर्ज हुई है। केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म, बैरागढ़ चीचली और वाल्मी के पास गाय का शिकार किया। ये टी 123 के शावक बताए जा रहे हैं। जो अलग-अलग होकर शिकार कर रहे हैं। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। टाइगर के मूवमेंट से लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीमें भी सर्चिंग कर रही हैं।
टाइगर ने केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म के पास एक गाय का शिकार किया। वहीं बैरागढ़ चीचली में भी एक गाय का शिकार हुआ। साथ ही एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा वाल्मी में भी टाइगर ने गाय का शिकार किया। इस क्षेत्र में लंबे समय से टी 123 की मौजूदगी है। शावक भी इसके साथ हैं। बैरागढ़ चिचली के विकास मीणा ने बताया कि उनकी गाय बुधवार को जंगल में चरने गई थी। तभी उस पर टाइगर का हमला हुआ। उसकी पीठ और पैर की तरफ गहरे जख्म है।
पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया।मदरबुल फार्म फारेस्ट एरिया के पास है। यहां टाइगर का मूवमेंट रहता है। ऐसे में वे फार्म में भी आ जाते हैं। 7 महीने पहले सूअर का शिकार करते हुए एक बाघिन पहुंच गई थी। इसके अलावा स्ट्रीट डॉग का शिकार करने के लिए एक बाघ 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल कूद गया था। पिछले महीने जून में टाइगर फार्म की मार्डन डेयरी के पास पहुंच गया था।