Three new Laws: भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देश भर में 1 जुलाई से तीन नए कानून लागू हो गए हैं। पुलिस का अमला नए कानूनो की बारीकियां से आम जनों को रूबरू करवाने में जुटा हुआ है। इस बीच शुरुआती दिनों में नए कानून के तहत मामले दर्ज होने लगे हैं। मामलों ने रफ्तार पकड़ना भी शुरू कर दी है। 

Three new Laws: भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रदेश में पहले दिन एक जुलाई को 378 और दूसरे दिन दो जुलाई को 477 प्रकरण कायम किए गए हैं। पहले दिन सर्वाधिक मामले भोपाल जोन के थानों में दर्ज हुए। तो वही दूसरे दिन उज्जैन जिलों में सर्वाधिक एफआईआर दर्ज की गई। शुरुआती दो दिनों में करीब 100 ई- एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

Three new Laws: पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों कि माने तो प्रकरण कायम करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है। प्रदेश के सभी 11 जोन की सभी रेंज में नए कानूनों के अंतर्गत एफआइआर दर्ज की जा रही है। पहले दिन सर्वाधिक एफआईआर भोपाल पुलिस आयुक्त के क्षेत्र अंतर्गत थानों में कायम की गई थी, जिनकी संख्या 35 थी। दूसरे दिन उज्जैन जिले में सर्वाधिक 29 एफआईआर दर्ज की गईं।
Tags: