आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज
By : Vpb
Update: 2024-10-24 04:49 GMT
आगरा: आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चार अक्टूबर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की आगरा एयरपोर्ट इकाई की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश भेजा गया। इस ईमेल की जानकारी तुरंत गृह मंत्रालय को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।
CISF के सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बुधवार देर रात थाना शाहगंज में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने धमकी और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है और मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आगरा में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यहां कड़ी निगरानी शुरू कर दी थी।