MP Crime : भोपाल। जीआरपी पुलिस ने रेलवे के एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस को 3 लाख रुपए नगदी के साथ दो मोबाइल और तीन सिम कार्ड भी मिले हैं। उसकी पहचान दयाराम यादव के रूप में हुई है। आरोपी चोर लंबे समय से ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी कर यूपीआई को हैक करने के बाद पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करने की वारदातों को अंजाम देता था।

MP Crime : बीते दिनों कामायानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मुंबई के यात्री का मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके बाद उसने मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद यूपीआई हैक कर 6 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी से की थी। उसके बाद जीआरपी ने अपने खुफिया तंत्र को अलर्ट किया और सीसीटीवी फुटेज की चैन बनाई तो आरोपी की पहचान उजागर हो गई।

MP Crime : एसपी रेल राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी चोर विदिशा जिले के बीना स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैसे कैसे करवाने पहुंचा था तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और रुपए की पहचान सागर निवासी दयाराम यादव के रूप में हुई है जो एक शातिर चोर है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन,तीन सिम कार्ड और 3 लाख से ज्यादा कैश जब किया गया है। आरोपी के ऊपर पूर्व में 12 गंभीर अपराध दर्ज है जिसमें से तीन अपराध 420 के हैं।

Tags: