iPhone 18 Pro Booking: आज से शुरू होगी iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग, जानें कीमत और ऑफर
एपल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी आज यानी 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से भारत में दोनों मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करने जा रही है।
नई दिल्ली। एपल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी आज यानी 12 सितंबर शाम 5:30 बजे से भारत में दोनों मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करने जा रही है। वहीं, इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
नए आईफोन को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। खासकर पसंदीदा कलर, स्टोरेज वेरिएंट और Pro Max मॉडल खरीदने वालों के लिए प्री-बुकिंग बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि शुरुआती बिक्री के दौरान कुछ मॉडल सीमित मात्रा में उपलब्ध हो सकते हैं।
कहां और कैसे कर सकेंगे प्री-ऑर्डर?
ग्राहक iPhone 18 Pro सीरीज को एपल के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, Apple Store ऐप और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के जरिए बुक कर सकेंगे। इसके अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स, विजय सेल्स समेत अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म पर भी प्री-ऑर्डर की सुविधा मिलेगी। ऑफलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहक एपल स्टोर और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं।
प्री-ऑर्डर करने के लिए ग्राहक को पहले मॉडल, कलर और स्टोरेज विकल्प चुनना होगा। इसके बाद पेमेंट, ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का विकल्प चुनकर बुकिंग पूरी की जा सकेगी।
iPhone 18 Pro की कीमत 1.64 लाख रुपये से शुरू
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होगी। दोनों मॉडल 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होंगे।
iPhone 18 Pro Price
256GB – 1,64,900 रुपये
512GB – 1,89,900 रुपये
1TB – 2,39,900 रुपये
2TB – 3,14,900 रुपये
iPhone 18 Pro Max Price
256GB – 1,79,900 रुपये
512GB – 2,04,900 रुपये
1TB – 2,54,900 रुपये
2TB – 3,29,900 रुपये
मिलेंगे बैंक ऑफर और एक्सचेंज फायदे
iPhone 18 Pro सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों को बैंक ऑफर और ट्रेड-इन सुविधा का लाभ भी मिलेगा। कंपनी की ओर से ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और नया बरगंडी कलर ऑप्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान करने पर इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दिया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध होगा। पुराने iPhone मॉडल को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को करीब 21 हजार रुपये से 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट मिल सकता है।
iPhone Duo के लिए अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भी पेश किया है। हालांकि, इसकी बुकिंग अभी शुरू नहीं होगी। भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। फोल्डेबल आईफोन की शुरुआती कीमत करीब 2,99,900 रुपये बताई गई है।
एपल के प्रीमियम सेगमेंट को मिलेगी नई मजबूती
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को कंपनी के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। हाई-एंड फीचर्स, ज्यादा स्टोरेज विकल्प और नए डिजाइन के साथ ये फोन बाजार में एपल की पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।