MP News : भोपाल। कर्मचारी चयन मंडल नवंबर-दिसंबर में आधा दर्जन भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा, जिसमें 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। इन परीक्षाओं में प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट, प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा, वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी की परीक्षाएं शामिल हैं।


MP News : हालांकि, परीक्षा के आयोजन के लिए मंडल प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों पर निर्भर है, जिससे हर साल करोड़ों रुपए किराए के रूप में खर्च होते हैं। कई बार इन कॉलेजों द्वारा समय पर भुगतान नहीं होने से परीक्षा कराने से इनकार भी कर देते हैं। चयन मंडल ने अपनी सभी ऑनलाइन परीक्षा का ठेका एजुकेयर कैरियर टेक्नोलॉजी लिमिटेड को दिया है।


MP News : 2021 में शुरू हुआ था व्यवस्था का प्रयास-
सरकार ने 2021 में सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए थे। इसमें भोपाल के पॉलिटेक्निक सहित कुछ अन्य कॉलेजों को चयनित किया था, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। यह स्थिति सरकारी कॉलेजों की तैयारियों की कमी को उजागर करती है।


MP News : एमपीपीएससी की भी समस्या-
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। सरकारी कॉलेजों में परीक्षा की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें प्राइवेट कॉलेजों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
Tags: