भोपाल से लखनऊ को जोड़ने बनेगा सिक्स लाइन हाइवे, सागर की दूरी भी होगी कम
| इस फोर टू सिक्स लेन हाईवे के बनने से भोपाल और सागर के बीच की दूरी करीब 25 किलोमीटर कम हो जाएगी।
By : Rohit Banchhor
MP News : भोपाल। आने वाले समय में सड़क के रास्ते सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मध्यप्रदेश से यूपी की ओर जाने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि एमपी की राजधानी भोपाल और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने के लिए नया फोर टू सिक्स लेन हाईवे बनाया जा रहा है। इस फोर टू सिक्स लेन हाईवे के बनने से भोपाल और सागर के बीच की दूरी करीब 25 किलोमीटर कम हो जाएगी।
MP News : ये सड़क भोपाल-लखनऊ इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है और आने वाले दो सालों में इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बीते दिनों पहले चरण में उत्तर प्रदेश के कानपुर से करबई तक 112 किमी का नेशनल हाइवे लगभग बन चुका है और इसका काम अंतिम दौर में है। अगर बात दूसरे चरण की करें तो करबई से सागर तक 223 किलोमीटर का होगा। ये फोर-टू सिक्सलेन हाइवे होगा, जिसका काम भी तेजी से चल रहा है। तीसरे चरण में सागर से भोपाल तक 150 किमी का फोरलेन बनाया जाएगा।