भोपाल। अष्टमी नवमी के पर्व पर मामा के घर भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने कन्या भोज का आयोजन किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ कन्याओं का पैर पाखर कर उनका आशीर्वाद लिया।




इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज जब बेटियों के साथ आरती की, देवी मां की पूजा की, बेटियों की आरती उतारी बेटियों की आरती उतारते समय मुझे और साधना को लग रहा था जैसे हम साक्षात् देवी मां की आरती कर रहे हो और बेटियों को भोजन कराया तो लग रहा था जैसे साक्षात मां ही भोजन कर रहीं हो।



उन्होंने संपूर्ण देश 9 दिन तक श्रद्धा और भक्ति के भाव में डूबा था।हमने भक्ति भाव से भरकर देवी मां की पूजा की और आज मां से यही प्रार्थना है वह सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा सदैव करती रहें। देवी मां की पूजा हमने बेटियों की पूजा करके की, बेटियां देवी का ही रूप हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दुर्गा सप्तशती में माता कहती हैं की समस्त बेटियां, स्त्रियां मेरा ही अंश है और इसलिए संपूर्ण देशवासियों से मेरी प्रार्थना है की बेटी का आदर करें, सम्मान करें।



मंत्री ने कहा कि कुछ घटनाएं आहत करती है मन को उद्वेलित करती हैं और पूरा समाज हमारा शर्मसार हो जाता है। आज संकल्प लेने का समय है कि हम मन वचन कर्म से बेटियों की पूजा करेंगे,उनका आदर करेंगे, बहनों का सम्मान करेंगे, समाज में उनका उचित स्थान देंगे।


Tags: