Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराए के मकान में पकड़ी गई चार महिलाएं, पुलिस की कार्रवाई जारी...
| यह रैकेट मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और उनसे सौदेबाजी करता था।
By : Rohit Banchhor
Sex Racket : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट आनंद नगर क्षेत्र के एक किराए के मकान में चल रहा था। मोघट थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है।
Sex Racket : सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद नगर क्षेत्र में एक किराए के मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
Sex Racket : पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में से दो खंडवा की रहने वाली हैं, जबकि एक भोपाल और एक छिंदवाड़ा की निवासी है। यह रैकेट मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और उनसे सौदेबाजी करता था।
Sex Racket : प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रैकेट में शामिल महिलाएं मोबाइल के जरिए ग्राहकों को संपर्क करती थीं। यह मकान केवल इस अवैध गतिविधि के लिए किराए पर लिया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे और कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मोघट थाना पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।