Sawan 2024 : डेस्क न्यूज। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत महत्व होता है। इस बार सावन माह 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन माह में भक्त भोलेनाथ की सच्चे दिल से पूजा अर्चना करते है। जिससे उनकी मनचाही इच्छा पूरी होती है। सावन में आने वाले हर सोमवार को लोग श्रद्धा के मुताबिक व्रत रखते हैं और मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। व्रत के दौरान कई लोग दिन में एक बार खाना खाते हैं। लेकिन जिन लोगों को ऑफिस जाना होता है या फिर दिन में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करनी होती है, उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। व्रत के दौरान फलाहार का सेवन किया जाता है, जिन्हें बनाने में बहुत कम समय लगता है। आज हम आपको दो स्वादिष्ट और हेल्दी फलाहार व्यंजन की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानें। 
Tags: