दिनदहाड़े सिटी सेंटर में 5 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम...
| पीड़ित ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
By : Pradeep Sharma
MP News : ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर इलाके में दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के बाहर हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक परिवार से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
MP News : बता दें कि पीड़ित विनय आनंद अपने परिवार के साथ एसबीआई बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर बाहर निकले थे। जैसे ही वे बैंक परिसर से बाहर आए, घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
MP News : घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश बैंक के बाहर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।