Rajnandgaon News : बाल संप्रेषण गृह से 3 किशोरियां हुई फरार, पुलिस तलाश में जुटी...
| Rajnandgaon News : राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बाल संप्रेषण गृह से 3 किशोरियां फरार हो गई। तीनों नाबालिगों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
By : Rohit Banchhor
Rajnandgaon News : राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बाल संप्रेषण गृह से 3 किशोरियां फरार हो गई। तीनों नाबालिगों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि दो किशोरियों पर हत्या का मामला दर्ज है। वहीं एक पर सार्वजनिक स्थान में अपशब्द कहने, जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने, डकैती और अनय धारा के तहत मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि तीनों फरार किशोरियों में से एक छुईखदान की रहने वाली है और दो राजनांदगांव की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है।