Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

बैकुंठपुर के कचहरीपारा में हुई घटना, 17 वर्षीय सूरजमुखी लकड़ा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस।

CG Crime : किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
X

CG Crime : बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कचहरीपारा स्थित किराए के मकान में रह रही 17 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की निवासी थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह कचहरीपारा में किराए के मकान में रह रही थी।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire