तीन दिन आमजनो की मेहमान नवाजी के लिए खुला रहेगा राज भवन
ओपन थिएटर के माध्यम से अमर शहीदों की गौरव गाथा सहित विकास की झलक दिखाने वाली लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-01-22 09:36 GMT
MP News : भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निदेर्शानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक आमजन के लिए खोला जा रहा है। इस अवधि में राजभवन में संविधान की थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ओपन थिएटर के माध्यम से अमर शहीदों की गौरव गाथा सहित विकास की झलक दिखाने वाली लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
MP News : राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। 25 और 27 जनवरी को राजभवन, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजन को राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी।