Raipur South by Election : इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की कमिशनिंग 5 नवंबर को, मतदान की तैयारियां तेज
Raipur South by Election : छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 51- रायपुर नगर दक्षिण के लिए होने वाले
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-11-03 05:58 GMT
रायपुर। Raipur South by Election : छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 51- रायपुर नगर दक्षिण के लिए होने वाले आगामी विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतदान कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
Raipur South by Election : मतदान के लिए मशीनों को तैयार करने के क्रम में मशीनों की कमीशनिंग का काम 5 नवंबर 2024 सुबह 10.00 बजे से शुरू कर दिया जायेगा। इसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 जिला रायपुर के द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
मशीनों के कमीशनिंग का काम रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जाएगा। मतदान के लिए मशीनों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए निर्माता कंपनी मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर भी रायपुर में मौजूद रहेंगे।
Raipur South by Election : कंपनी के इंजीनियर मशीनों में सिंबल लोडिंग करेंगे
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया में मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर सभी वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग करेंगे। सभी मशीनों में एक मत डालकर और रेण्डम् रूप से चुने गए 5 प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉकपोल किया जाएगा।
Raipur South by Election : कमीशनिंग प्रक्रिया का किया जाएगा अवलोकन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कमीशनिंग की प्रक्रिया के अवलोकन के लिए नियत तिथि और समय पर कमीशनिंग परिसर रायपुर सेजबहार में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में मौजूद रहकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली और इसकी निष्पक्षता के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो।