रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान आज संभव, आकाश शर्मा और प्रमोद दुबे दौड़ में आगे
By : Vpb
Update: 2024-10-21 01:35 GMT
रायपुर: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम पर अंतिम चर्चा कर ली है और आज शाम तक प्रत्याशी का ऐलान होने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से युवा नेता पर दांव खेला जा सकता है, जिसके चलते आकाश शर्मा और प्रमोद दुबे में से एक नाम को फाइनल किए जाने की प्रबल संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन दोनों नामों पर काफी देर तक चर्चा चली और अब आखिरी निर्णय की घोषणा जल्द होने वाली है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस उपचुनाव के लिए पहले ही अपने प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद सुनील सोनी को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशी की घोषणा के बाद दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा।