MP News : भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अफसरों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। साल 2007 से 2011 बैच के 16 अफसरों को पदोन्नत किया गया है, जबकि 2012 बैच के 5 अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतन मान और 2016 बैच के 12 अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड प्रदान किया गया है। कुल मिलाकर 33 आईएफएस अफसरों को पदोन्नति का लाभ मिला है। राज्य शासन की ओर से जारी किए गए 2007 बैच के सात अफसरों को सीएफ से सीसीएफ बनाया गया है।

MP News : इनमें भोपाल सर्किल प्रभारी राजेश खरे और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा, संजीव झा, एसपीएस सेंगर, राजेश कुमार, रमेश गणावा, एमआर बघेल शामिल हैं। साल 2011 बैच के तीन अफसरों को डीएफओ से सीएफ के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें मीना कुमारी मिश्रा, अनुराग कुमार और संध्या का नाम शामिल है। 2011 बैच के 6 अफसरों को वरिष्ठ वेतनमान लेबल-2 प्रदान किया गया है। इनमें अरिहंत कोचर, वीरेंद्र पटेल, डेविड पुर व्यंकटराव चनाप, नम्रता बिजोरिया, निधि चौहान, श्रेयस श्रीवास्तव शामिल हैं।

MP News : 2012 बैच के 5 अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड (प्रवर श्रेणी वेतनमान) प्रदान किया गया है। इनमें क्षितिज कुमार, प्रियांशी सिंह, संजय कुमार चौहान, लबित भारती, महेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। अखिल बंसल, नेहा श्रीवास्तव, अंकित पांडेय, विजय कुमार, गौरव शर्मा, अक्षय राठौर, अधीर गुप्ता, हरे सिंह ठाकुर, भारती ठाकरे, मगन सिंह डाबर, रमेश राठौर, संदीप फैलोज को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड प्रदान किया गया है।

Tags: