Police Transfer : 343 पुलिसकर्मियों का तबादला, 55 प्रधान आरक्षक और 34 उप निरीक्षक सहित कई बदले, देखें पूरी सूची...
तबादला सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को उनके नए कार्यस्थलों पर शीघ्र ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-04-18 10:11 GMT
Police Transfer : भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादलों ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने गुरुवार को 343 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए, जिसमें 55 प्रधान आरक्षक, 34 उप निरीक्षक, 13 सहायक उप निरीक्षक के साथ-साथ कार्यवाहक उप निरीक्षक, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक शामिल हैं।
Police Transfer : यह थोकबंद तबादला विभागीय स्तर पर किया गया है, जिसके तहत पुलिसकर्मियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के अनुसार, तबादले की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को उनके नए कार्यस्थलों पर शीघ्र ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।
देखें लिस्ट-