Parliament budget session: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी केंद्रीय बजट, इन अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
Parliament budget session: नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
Parliament budget session: बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जिसके बाद 14 फरवरी से 9 मार्च तक अंतराल रहेगा। फिर दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान, संयुक्त संसदीय समिति वक्फ (संशोधन) विधेयक पर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
Parliament budget session: सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इसके अलावा, एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। यह रिपोर्ट सत्र के अंतिम सप्ताह में लोकसभा में पेश की जानी थी, लेकिन समिति की अवधि बढ़ाने की मांग की जा रही है।
Parliament budget session: ध्यान रहे कि समिति की पहली बैठक इस महीने आयोजित की गई थी। शीतकालीन सत्र में भाजपा और विपक्ष के सदस्यों के बीच हुए विवाद और संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर, इस बजट सत्र पर सभी की निगाहें लगी हैं।