Paris Olympics 2024 : मनु भाकर का धमाकेदार प्रदर्शन, 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में, पदक की उम्मीद जगी

Paris Olympics 2024 : पेरिस। ओलंपिक के पहले दिन भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Update: 2024-07-27 08:06 GMT
Paris Olympics 2024 : पेरिस। ओलंपिक के पहले दिन भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया है। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल मुकाबला रविवार को दोपहर 3.30 बजे होगा, जिसमें मनु पदक के लिए निशाना साधेंगी। मनु ने क्वालिफिकेशन राउंड में 600 में से 580 अंक हासिल किए और सबसे अधिक 27 परफेक्ट स्कोर दर्ज किए। वहीं, दूसरी भारतीय निशानेबाज रिद्म सांगवान फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं और 573 अंक के साथ 15वें स्थान पर रहीं। शीर्ष 8 निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।




Paris Olympics 2024 : रोइंग और हॉकी में भारतीय प्रदर्शन-
रोइंग के मेंस सिंगल्स स्कल्स हिट्स राउंड में बलराज पंवार चौथे नंबर पर रहे और सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। बलराज अब रेपेचेज राउंड में हिस्सा लेंगे। 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत को मुश्किल पूल मिला है जिसमें ओलंपिक चौंपियन बेल्जियम और रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। जीत की शुरुआत करना भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।


Paris Olympics 2024 : बैडमिंटन और टेनिस में भारतीय मुकाबले-
बैडमिंटन के मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लाबर का सामना करेंगे। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन से और महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनिषा क्रैस्टो दक्षिण कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही योंग से भिड़ेंगी। टेनिस में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी अपने डबल्स अभियान की शुरुआत करेंगे। वे मेंस टेनिस डबल्स के पहले दौर के मैच में फ्रांस के फैबियन रेबुल और एडौर्ड रोजर-वेसलिन से मुकाबला करेंगे।
Tags:    

Similar News