Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Paris Olympics 2024: सेमीफाइनल में पहुंचे अमन सहरावत, 57 किग्रा वर्ग में अबकारोव को 12-0 से हराया
अमन सहरावत की इस जीत ने भारत के लिए एक और पदक की उम्मीद जगा दी है।

Paris Olympics 2024: खेल डेस्क: भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्बानिया के पहलवान ज़ेलिमखान अबकारोव को पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 12-0 से मात दी। इस जीत के साथ ही अमन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 9:45 बजे खेला जाएगा, जिसमें अमन से एक और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
Paris Olympics 2024: अमन सहरावत की इस जीत ने भारत के लिए एक और पदक की उम्मीद जगा दी है। उनके फैंस और देशवासियों को उम्मीद है कि वह इस शानदार लय को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में भी विजयी होंगे और फाइनल में जगह बनाएंगे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


